भारत के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड | India’s Guinness World Records in hindi |

 

भारत के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड | India’s Guinness World Records in hindi






India world record





गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड एक ऐसा विश्व स्तरीय रिकॉर्ड है, जिसके अंतर्गत कोई भी व्यक्ति, चाहे वह दुनिया के किसी भी कोने में हो, यदि उस व्यक्ति के पास कोई अनोखी प्रतिभा है जिससे वह पूरी दुनिया में इतिहास रच सकता है। तो वह अपना नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन कर सकता है।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड हर वर्ष प्रकाशित होने वाली एक रिकॉर्ड बुक है, जिसमें विश्व कीर्तिमानों का संग्रह होता है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड शुरुआत वर्ष 1955 में सर ह्युग बिवर ने की थी।





1. विश्व का सबसे महंगा सूट (World’s Most Expensive Suit)
भारत के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड











World’s most expensive suit

भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने वर्ष 2015 में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ बैठक में शामिल होने के लिए एक सूट बनवाया था जिसकी मूल लागत 10 लाख रूपये थी।

इस सूट को नीलामी के लिए रखा गया, जिसमें इसे गुजरात के एक  हीरा कारोबारी हितेश लालजीभाई पटेल ने 4 करोड़ 50 लाख में खरीद लियाऔर यह अब तक दुनिया का सबसे महंगा सूट के नाम से गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में शामिल है।

2. विश्व की सबसे ऊंची पगड़ी
भारत के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड







World’s Highest Turban
विश्व की सबसे ऊंची पगड़ी या लम्बी पगड़ी का रिकॉर्ड पंजाब के अवतार सिंह मोनी के नाम पर है। यह पगड़ी पूरी दुनिया में सबसे ऊँची व सबसे भारी मानी जाती है। इस पगड़ी का वजन 45 किलोग्राम है और इसकी लम्बाई 645 मीटर है। पगड़ी को पहनने में लगभग 5 से 6 घंटे लग जाते हैं।





3. दुनिया की सबसे छोटी महिला
भारत के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर 












World’s shortest woman
दुनिया की सबसे छोटी महिला का रिकॉर्ड नागपुर की रहने वाली 23 वर्षीय ज्योति आम्गे के नाम है। इनकी ऊंचाई केवल 2 फ़ीट 6 इंच अर्थात 62.8 सेंटीमीटर है।

पूर्व में यह रिकॉर्ड इनके नाम ‘टाइनीएस्ट टीनेजर’ के रूप में भी रह चुका है। यह अमेरिका के एक हॉरर स्टोरी शो में भी काम कर चुकी हैं।

4.दुनिया की सबसे लंबी मूंछें
भारत के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड 









World’s Longest Mustache
दुनिया की सबसे लंबी मूंछें का रिकॉर्ड जयपुर के निवासी 58 वर्षीय राम सिंह चौहान के नाम है। इनकी मूछों की लम्बाई 14 फ़ीट है।

इन्होने 32 वर्षों से अपनी मूछों को बढ़ाया जिसमें उन्हें बहुत मुश्किलें हुई लेकिन अंत में उनके ढृढ़ निश्चय ने यह खिताब अपने नाम कर लिया।






5. विश्व की सबसे बड़ी चपाती
विश्व की सबसे बड़ी चपाती (World's Biggest Bhapati)
World’s Biggest Chapati 









विश्व की सबसे बढ़ी चपाती (रोटी) बनाने का रिकॉर्ड भी भारत के पास है। यह रिकॉर्ड गुजरात के जामनगर में स्थित श्री जलाराम मंदिर जीर्णोद्धार समिति के पास है। इस रोटी का वजन 145 किलोग्राम है।

6. नाक से सबसे अधिक तेज़ टाइप करने का रिकॉर्ड
Nose typing in India’s Guinness World Record. 



Nose typing in India’s Guinness World Records 







हैदराबाद के खुर्शीद हुसैन नाम के व्यक्ति के नाम एक ऐसा रिकॉर्ड है जो शायद ही आजतक किसी ने बनाया हो, इनके नाम नाक से सबसे तेज टाइपिंग करने का रिकॉर्ड है। इन्होने 47 सेकंड में 103 करैक्टर को अपनी नाक से टाइप किया है।


7. विश्व का सबसे खर्चीला विवाह
भारत के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड | India’s Guinness World Records in hindi | गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड क्या है ?
World’s Most Expensive Wedding
दुनिया में अभी तक भारत ने सबसे खर्चीले विवाह का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है। यह रिकॉर्ड स्टील कंपनी के मालिक लक्ष्मी मित्तल की बेटी वनिशा मित्तल के नाम है। 








इनका विवाह वर्ष 2004 में अमित भाटिया से हुआ था। जिसमें कुल खर्चा 60 मिलियन डॉलर यानी लगभग 500 करोड़ का हुआ था।

8. विश्व की सबसे छोटी गाय
World's Smallest Cow
World’s Smallest Cow 








विश्व की सबसे छोटी गाय का रिकॉर्ड भारत में स्थित केरल राज्य के नाम है। यहाँ पर एक गाय है जिसका नाम मानिक्यम है और इसकी कुल ऊंचाई 61.5 सेंटीमीटर है।

9. विश्व का सबसे लंबा एकल नृत्य मैराथन

Kalamandalam Hemalatha 









सबसे अधिक समय तक अकेले नृत्य करने का विश्व रिकॉर्ड केरल की मोहिनीअट्टम डांसर कलामंडलम हेमलता के नाम है। इन्होने एक संगीत नाट्य अकादमी में लगातार 123 घंटे, 15 मिनट तक बिना रुके नृत्य किया। यह बेहद की कठिन है, लेकिन उनके दृढ निश्चय और मेहनत ने यह कर दिखाया।

10. योग करने के लिए सबसे ज्यादा भीड़

international yoga day 







भारत के प्रधानमत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने 21 जून 2015 को अंतराष्ट्रीय योग दिवस के दिन एक सार्वजनिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया था।

जिसमें दिल्ली के राजपथ पर सबसे ज्यादा लोगों ने योगाभ्यास किया जिनकी संख्या 35,985 थी। इस प्रकार सबसे अधिक लोगों के इक्कठा होकर योग करने का विश्व रिकॉर्ड भारत के नाम हो गया।


11. विश्व का सबसे बड़ा लड्डू
World's Biggest Laddoo
World’s Biggest Laddoo 







विश्व का सबसे बड़ा लड्डू का रिकॉर्ड भी इंडिया के पास है। यह रिकॉर्ड आंध्रप्रदेश के पीवीवीएस मल्लिकार्जुन राव ने बनाया। इस लड्डू का वजन 29,465 किलोग्राम है जिसे बूंदी से बनाया गया।

12. दुनिया की सबसे बड़ी बिरयानी







विश्व की सबसे बड़ी बिरयानी का रिकॉर्ड भी भारत के नाम है वर्ष 2008 में दिल्ली के कोहिनूर फूड्स ने दुनिया की सबसे बड़ी बिरयानी बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया।

जिसकी वजन 1200 किलोग्राम और इसे बनाने में 60 शेफ मौजूद थे। इसे सब्जियों और चावल से मिलकर बनाया गया और इसे बनाने में लगभग 60 घंटे से अधिक समय लगा।

भारत के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्बंधित FAQ’s
विश्व की सबसे ऊंची पगड़ी का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड किसने नाम है ?
विश्व की सबसे ऊंची पगड़ी का रिकॉर्डपंजाब के अवतार सिंह मोनी के नाम पर है। इसकी लम्बाई 645 मीटर है और वजन 45 किलोग्राम है।

duniya की सबसे लंबी मूंछें का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड किसके नाम पर है ?
दुनिया की सबसे लंबी मूंछें का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड जयपुर के राम सिंह चौहान के नाम है। इनकी मूछों की लम्बाई 14 फ़ीट है।

दुनिया की सबसे छोटी महिला कौन है ?
सबसे छोटी महिला 23 वर्षीय ज्योति आम्गे है। इनकी कुल लम्बाई 62.8 सेंटीमीटर है।


विश्व का सबसे महंगा सूट किसका है ?
विश्व का सबसे महंगा सूट का रिकॉर्ड मोदी जी के नाम है इनका यह सूट गुजरात के एक हीरा कारोबारी ने 4 करोड़ रूपये में ख़रीदा।



Thank you




Jay hind


Follow me on Instagram



Follow my blog



Share this blog


Take care




No comments:

Post a Comment

New post

भारत के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड | India’s Guinness World Records in hindi |

  भारत के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड | India’s Guinness World Records in hindi India world record गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड एक ऐसा विश्व स्तरीय रिकॉर्ड...

Popular post